अर्थ : अनेक रंगोंवाला।
उदाहरण :
लोक नर्तक बहुरंगे परिधान में सुसज्जित थे।
पर्यायवाची : बहुरंग, बहुरंगा, रंग बिरंगा, रंग-बिरंगा, रंगबिरंगा, शबल, शबलक, शबलित
अर्थ : दक्षिण भारत की एक जनजाति।
उदाहरण :
शबर जंगलों, पहाड़ों आदि पर निवास करती है।
अर्थ : नदी, जलाशय, वर्षा आदि से मिलने वाला वह द्रव पदार्थ जो पीने, नहाने, खेत आदि सींचने के काम आता है।
उदाहरण :
जल ही जीवन का आधार है।
पर्यायवाची : अंध, अंबु, अंभ, अक्षित, अन्ध, अपक, अम्बु, अर्ण, अस्र, आब, इरा, उदक, उदक्, ऋत, कांड, काण्ड, कीलाल, घनरस, घनसार, जल, तपोजा, तामर, तोय, दहनाराति, धरुण, नलिन, नार, नीर, नीवर, पय, पानी, पुष्कर, योनि, रेतस्, वसु, वाज, वारि, शवर, शवल, सलिल, सवर, सवल
अर्थ : मीमांसा के एक प्रसिद्ध आचार्य।
उदाहरण :
शबर का शबर भाष्य प्रसिद्ध है।
पर्यायवाची : मीमांसक, शबर स्वामी